{"_id":"650604a419c811aafc00e5fd","slug":"chief-constable-suspended-for-taking-rs-500-for-passport-verification-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2434-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पासपोर्ट सत्यापन पर 500 रुपये लेता मुख्य आरक्षी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पासपोर्ट सत्यापन पर 500 रुपये लेता मुख्य आरक्षी निलंबित
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की शिप्रा सनसिटी बीट पर तैनात मुख्य आरक्षी सचिन को पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर 500 रुपये लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। शनिवार को एक शिक्षक के ट्विटर हैंडिल से आरक्षी का पैसे लेते वीडियो सामने आया था। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने वीडियो देखकर शिकायत पर आरोपी मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
शिप्रा सनसिटी सोसायटी में रहने वाले शिक्षक रविंद्रनाथ दूबे ने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इंदिरापुरम कोतवाली से सत्यापन के कागजात शिप्रा सनसिटी बीट पर मुख्य आरक्षी सचिन राघव के पास गए थे। आरोप है कि दो पहले उन्हें पुरानी चौकी पर बुलाया गया। वहां सत्यापन के लिए आरक्षी ने 500 रुपये रिश्वत ली थी। उसका उन्होंने वीडियो बना कर मोबाइल में कैद कर लिया। शनिवार दोपहर में उन्होंने वीडियो ट्विटर पर अपलोड कर आरोपी सचिन राघव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। ट्विटर पर शिकायत का अधिकारियों ने संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की।
शिकायतकर्ता से कराया वीडियो डिलीट :
पुलिस महकमे में खाकी वर्दी पर लगातार दाग लगने से आला अफसर का सिरदर्द बना हुआ है। इस मामले में अलग तरह की जल्दबाजी देखने को मिली। चर्चा थी कि आमजन में बदनामी के डर के कारण शिकायतकर्ता पर दबाव देकर वीडियो डिलीट करा दिया गया। हालांकि डीसीपी ट्रांस हिंडन हैंडिल से शनिवार शाम 4:52 पर उक्त ट्वीट में प्रदर्शित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए एसीपी इंदिरापुरम को निर्देशित किया गया है, ट्वीट को लोगों ने पढ़कर चर्चा की।
विज्ञापन
दागदार हो रही खाकी
11 सितंबर-कविनगर में घायल खालिद के केस में चार्जशीट लगाने के लिए एक लाख रुपये मांगने के आरोप में दरोगा महेंद्र शर्मा निलंबित
05 सितंबर-स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने की एवज में 20 हजार की मांग पर बीरबल चौकी प्रभारी देशराज निलंबित
04 अगस्त - मसूरी थाने में 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी के केस में एफआर लगाने के नाम पर चार लाख घूस मांगने के आरोप में दरोगा रणविजय निलंबित
21 जुलाई- डीएलएफ में हेड कांस्टेबल धीरज चर्तुवेदी और सिपाही इंद्रजीत चोर से 3.60 लाख रुपये लूटने पर गिरफ्तार, निलंबित
14 जून- विजयनगर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर अभयखंड चौकी का सिपाही नीरज भाटी निलंबित
24 मई-स्पा सेंटरों की आड में देह व्यापार के मामले में महाराजपुर चौकी इंचार्ज शिशुपाल सोलंकी निलंबित
11 मई- निकाय चुनाव में पीआरवी पुलिसकर्मी गौरव, अरविंद, अजयवीर प्रत्याशी को बैठाकर शराब बंटवाते पकड़े जाने पर निलंबित
04 अप्रैल- चौकी प्रभारी फर्रुखनगर देवेंद्र सिंह अवैध पटाखा फैक्टरी पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में निलंबित
27 मार्च- भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में शालीमार गार्डन के पुलिसकर्मी योगेश व सिपाही वाजिद निलंबित
डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि वीडियो के आधार पर मुख्य आरक्षी सचिन राघव को निलंबित कर इंदिरापुरम एसीपी को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।