Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chhath Mahaparv begins with Nahay-Khay women observing fast gather at Gangnahar Ghat elaborate security arran

गाजियाबाद: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, गंगनहर घाट पर उमड़ीं व्रती महिलाएं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 13 Nov 2026 06:19 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

गाजियाबाद में गंगनहर घाट पर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं गंगनहर घाट पर पहुंचने लगीं।

विज्ञापन
Chhath Mahaparv begins with Nahay-Khay women observing fast gather at Gangnahar Ghat elaborate security arran
छठ महापर्व की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में गंगनहर घाट पर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं गंगनहर घाट पर पहुंचने लगीं। महिलाओं ने गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की। पर्व को लेकर घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन



छठ पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने गंगनहर में स्नान कर नहाय-खाय की परंपरा निभाई। गाजियाबाद के लालकुआं निवासी कृष्णा प्रसाद अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ घाट पर पहुंचे। वहीं गाजियाबाद निवासी सुनील भी अपनी पत्नी गीता देवी के साथ गंगनहर घाट पर स्नान और पूजा-अर्चना करने पहुंचे। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दूसरे दिन खरना होगा। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर शाम को छठी मैया का प्रसाद तैयार करेंगी। 
विज्ञापन


तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है। मान्यता है कि छठी मैया संतान को सुख, समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करती हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगनहर घाट पर छठ पूजा के लिए वेदियां भी तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पर्व के बीच गंगनहर घाट पर चल रहा निर्माण कार्य 
गंगनहर घाट पर छठ महापर्व की शुरुआत के बीच घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण निर्माण कार्य को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है।

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू होने पर सुबह से ही व्रती महिलाएं और श्रद्धालु गंगनहर घाट पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगनहर में स्नान करने के साथ छठ पूजा के लिए वेदियां भी बनाईं। वहीं घाट पर निर्माण कार्य जारी रहने से श्रद्धालुओं को आवागमन और पूजा के लिए स्थान चुनने में परेशानी होने की आशंका है। 


गौरतलब है कि गंगनहर घाट के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत है। इसके तहत घाट की सफाई, पत्थर लगाने, स्टील की रेलिंग लगाने, पुराने पुल की मरम्मत और श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने सहित कई कार्य कराए जा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed