फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chemical thrown on Saraf's face if he did not lend money

Ghaziabad News: रुपये उधार नहीं दिए तो सराफ के चेहरे पर फेंका केमिकल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chemical thrown on Saraf's face if he did not lend money
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के महाराजपुर गांव में सराफ की दुकान संचालित करने वाले लाजपतनगर निवासी कपिल शर्मा के चेहरे पर उन्हीं की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने चांदी साफ करने वाला केमिकल फेंक दिया। ऐसा कर्मचारी ने 30 हजार रुपये उधार न मिलने पर किया। पुलिस ने आरोपी कैला भट्टा निवासी सलीम को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कपिल शर्मा महाराजपुर गांव में महालक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान पर करीब 15 साल से कैला भट्टा निवासी सलीम गहने बनाने के कारीगर के तौर पर काम करता है। सलीम पिछले कई दिनों से 30 हजार रुपये उधार मांग रहा था। बताया कि आरोपी ने 21 जनवरी को भी दुकान मालिक से उधार पैसे मांगे, लेकिन उधार देने से इन्कार करने पर आरोपी ने दुकान में रखा चांदी के गहने साफ करने वाला केमिकल कपिल शर्मा के चेहरे पर डाल दिया। एसिड अटैक से उसकी आंख और शरीर झुलस गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने लिंकरोड थाने में मामले की शिकायत की। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने उधार न देने पर केमिकल डालने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed