फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   chemical tanker and trailer collided in Babugarh cantonment Hapur

हापुड़ में भयंकर हादसा: टैंकर-ट्राला में टक्कर, लपटें देख मची अफरा तफरी; ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर

Tue, 23 Jul 2024 08:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 08:11 AM IST
सार

हापुड़ हाइवे पर एक केमिकल से भरा टैंकर हादसे का शिकार हो गया। चलती सड़क पर ट्रक से आग की लपटें उठने लगी। जिसे देखकर अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन
chemical tanker and trailer collided in Babugarh cantonment Hapur
टैंकर में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता अंडर पास के ऊपर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे केमिकल से भरे टैंकर और ट्राला में टक्कर हो गई। हादसे में  टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई।

विज्ञापन


हादसे में टैंकर का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मस्त अलीपुर कटारी थाना ठाकुरद्वार जनपद मुरादाबाद  निवासी राहुल कुमार अपने साथी क्लीनर रंजीत सिंह के साथ टैंकर में अल्कोहल/ईएनए लेकर बरेली से मेरठ की माउद्दीनपुर चीनी मिल जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता अंडर पास के ऊपर पहुंचा तो आगे जा रहे ट्राले से टक्कर हो गई। जिससे कैंटर में भीषण आग लग गई। टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और झुलसे चालक और क्लीनर को बाहर निकलवाकर फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने झुलसे चालक और क्लीनर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया  कि आग पर काबू पा लिया गया है। झुलसे चालक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों का संचालन रोककर उन्हें रूट डायवर्ट कर निकला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed