{"_id":"66e1ee5e82331e4bca06e204","slug":"cheated-one-and-a-quarter-lakh-by-sending-three-hundred-rupees-in-the-account-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-463768-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाते में तीन सौ रुपये भेजकर सवा पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाते में तीन सौ रुपये भेजकर सवा पांच लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने न्यू आर्य नगर निवासी साक्षी त्यागी से सवा पांच लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले उनके खाते में ऑनलाइन ट्यूशन के लिए 300 रुपये भेजकर जाल में फंसाया। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
साक्षी त्यागी का कहना है कि उन्होंने एक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी बनाई थी। इसके बाद उनके पास अंजलि नाम से ट्यूशन के लिए संदेश मिला। सामने वाले व्यक्ति ने उनसे फोन और व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क किया। बात करके उसने दो बार में उन्हें ऑनलाइन तीन सौ रुपये भेजे। इसके बाद उनके खाते से करीब सवा पांच लाख रुपये निकल गए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।