फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 98.94 lakh in the name of becoming a manager in Air India

Ghaziabad News: एयर इंडिया में मैनेजर बनवाने के नाम पर 98.94 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 98.94 lakh in the name of becoming a manager in Air India
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र निवासी अनिमेश से शातिरों ने एयर इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 98.94 लाख रुपये ठग लिए। शातिर डेढ़ साल तक अनिमेश से पंजीकरण, सत्यापन, सेमिनार समेत अन्य शुल्क के नाम पर रकम ऐंठते रहे। नौकरी के लिए अनिमेश ने रिश्तेदारों से कर्ज लेने के साथ ही अपनी जमीन तक बेच दी। जब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ तो साइबर सेल में शिकायत कर वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अनिमेश ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन साइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। अप्रैल 2021 में उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को इंडियन एयर लाइंस से नेहा शर्मा बताया और नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पंजीकरण शुल्क के नाम पर उनसे दो हजार रुपये ले लिए। इसी बीच उन्होंने कहा कि समय-समय पर सभी खर्चों के बारे में बता दिया जाएगा। कॉलर ने दिल्ली में एयरपोर्ट के पास अपना कार्यालय बताया।
विज्ञापन

शातिरों ने दो बार फोन पर ही उनका साक्षात्कार कराया और 98.94 लाख रुपये कई बार में पेटीएम व अन्य कई बैंक खातों में ले लिए। उन्हें नौकरी की जरूरत थी तो उन्होंने अपने दोस्त, रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर उन्हें रकम दे दी। इसके लिए उन्होंने जमीन भी बेच दी। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवानिवृत अधिकारी को लगाया 42 लाख का चूना

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी सेवानिवृत अधिकारी राजीव चक्रवर्ती से शातिरों ने घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर 42 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने यूट्यूब पेज को सब्सक्राइब करने का टास्क देकर 30 फीसदी तक कमाई करने का झांसा देकर ठगी की। शुरुआत में शातिरों ने टास्क पूरा करने पर उन्हें रकम देकर विश्वास जीता। इसके बाद रकम निवेश कराकर ठगी की। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।




टेलीग्राम के जरिये महिला से 6.50 लाख ठगे

गाजियाबाद। प्रताप विहार निवासी नेहा सक्सेना को शातिरों ने जाल में फंसाकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 6.50 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टास्क देकर कमाई होने का झांसा देकर ठगी की। उन्हें जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed