{"_id":"664a6b8fac16d1320609dbc4","slug":"cheated-of-rs-4340-lakh-in-the-name-of-investment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-380248-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश के नाम पर की 43.40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश के नाम पर की 43.40 लाख की ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। निवेश कराने के नाम पर ब्रजविहार कॉलोनी निवासी सुबोध त्यागी से साइबर ठगों ने 43.40 लाख की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुबोध त्यागी ने बताया कि उनके पास एक मैसेज आया था। जिसमें ग्रुप बनाकर निवेश करने का दावा किया गया था। ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें जोड़ दिया। ठगों ने कई खातों में उनसे 43.40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी उनसे और रकम भेजने को कह रहे थे, लेकिन उनके पास और पैसा नहीं था। बाद में आरोपियों ने जब उनसे संपर्क तोड़ दिया तो उनको ठगी का अहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला को लगाई पांच लाख की चपत
राजेंद्रनगर निवासी सीमा चौरसिया को पार्ट टाइम काम कर कमाई होने का लालच देकर ठगों ने पांच लाख की चपत लगा दी। सीमा ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उसमें इंस्टाग्राम पर टास्क पूरा कर कमाई होने की बात लिखी थी। लालच में आकर उन्होंने लिंक पर प्रतिक्रिया दी तो बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके अलावा वैशाली निवासी नीरज कुमार से भी स्टाक मार्केट पर निवेश करने पर 5.10 लाख की ठगी हो गई। मामले में उन्होंने भी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी क्राइम सिच्चदानंद ने बताया कि जांच कराई जा रही है। नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।