{"_id":"572b68224f1c1b36595cd02a","slug":"charan-singh-damaged-door-board-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरण सिंह द्वार का बोर्ड क्षतिग्रस्त, विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरण सिंह द्वार का बोर्ड क्षतिग्रस्त, विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज चौराहे स्थित हापुड़ रोड पर लगे चौधरी चरण सिंह द्वार के क्षतिग्रस्त होने पर विवाद खड़ा हो गया। रालोद नेताओं ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका परिषद पर हटाने के मकसद से बोर्ड क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उधर पालिका ईओ ने ट्रक की टक्कर से बोर्ड क्षतिग्रस्त होने की बात कहते हुए बोर्ड को सही कराने का आश्वासन देकर रालोद कार्यकर्ताओं को शांत किया। बता दे विधायक सुदेश शर्मा के चेयरमैन काल में नगर पालिका परिषद की ओर से हापुड़ रोड पर चौधरी चरण सिंह द्वार के नाम से बोर्ड लगा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से एसडीएम के निर्देश पर पालिका और पुलिस ने अवैध रूप से लगे होडिग्स एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे रालोद नेताओं को सूचना मिली कि हापुड़ रोड पर लगा चरण सिंह द्वार बोर्ड हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। रालोद नेताओं का कहना था कि नगर पालिका परिषद ने बोर्ड हटाने के मकसद से क्षतिग्रस्त किया।
मगर ईओ आरके प्रसाद ने पहुंचकर समझाया कि यह बोर्ड बुधवार को ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुआ है। रालोद नेेताओं की मांग पर ईओ ने बोर्ड को सही कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।