फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chaos over laying of electric wire, ten arrested

Ghaziabad News: बिजली का तार डालने पर बवाल, दस गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Chaos over laying of electric wire, ten arrested
मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर में सोमवार रात बिजली का तार डालने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी डंडे चले। घटना के दौरान कस्बे में अफरा-तफरी मची रही। बलवाई मौके पर पहुंची पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

निवासी नफीस उर्फ राज व शमी पड़ोसी हैं। बताया कि सोमवार रात नफीस और शमी के बीच बिजली का तार डालने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने कुछ ही देर में झगड़े का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो बलवाई पुलिस पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन

फरीदनगर चौकी प्रभारी पूरन लाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि नफीस, रिहान, सुहैल, सरफराज और दूसरे पक्ष से शमी, समर, शहनवाज, प्रवेज, शहजाद और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed