{"_id":"63a9874c48c953409c074ceb","slug":"change-in-timings-of-schools-from-class-one-to-class-eight-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर और कोहरे का असर: गाजियाबाद में एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव, जानें क्या है नई टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर और कोहरे का असर: गाजियाबाद में एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव, जानें क्या है नई टाइमिंग
Mon, 26 Dec 2022 05:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:06 PM IST
सार
गाजियाबाद जिले के अभिभावकों और छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कोहरे और शीतलहर के चलते गाजियाबाद प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। दिसंबर के आखिरी दिनों में उत्तर भारत के तमाम राज्य ठिठुरने लगे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर गाजियाबाद प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर आठ के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। आठवीं तक के स्कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए का कहना है कि यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन