{"_id":"68714cf09d3da9182f097594","slug":"chain-snatcher-arrested-in-injured-condition-after-encounter-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में चेन स्नेचर्स से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल; शिक्षिका से दिनदहाड़े की थी लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में चेन स्नेचर्स से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल; शिक्षिका से दिनदहाड़े की थी लूटपाट
Fri, 11 Jul 2025 11:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:12 PM IST
सार
बुलंदशहर में पुलिस ने चेन लूट के आरोपी दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से लूटी गई चेन, अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे पर दो दिन पहले शिक्षिका से चेन लूटने वाले आरोपी बदमाशों को कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, कुड़वल बनारस बंबे पर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवको से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनकी पहचान आलम निवासी गांव भईपुरा थाना कोतवाली देहात औऱ इरफान निवासी धमेड़ा अड्डा थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने दो दिन पहले शिक्षिका से चेन लूट की घटना करने का अपराध स्वीकार किया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस ,बाइक व लूटी हुई चेन बरामद हुई है। बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।