{"_id":"679d1b1346b4a0da2207a746","slug":"chain-snatched-from-girls-neck-in-market-woman-caught-after-an-hour-shahibabad-news-c-30-gbd1013-564682-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार में युवती के गले से चेन झपटी, एक घंटे बाद महिला पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार में युवती के गले से चेन झपटी, एक घंटे बाद महिला पकड़ी
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की युवती आफशां अपनी भाभी शबनम परवीन के साथ बिच्छल बाजार में बृहस्पतिवार की शाम सात बजे खरीदारी कर रही थी। दो महिलाएं दुकान पर आईं और युवती से धक्कामुक्की कर गले से सोने की चेन खींचकर तेज कदमों से चली गईं। चेन झपटने का अहसास होने पर आरोपी महिला को एक घंटे बाद पकड़ लिया, जिसके पास से सोने की चेन बरामद हुई। जबकि उसकी साथी मौका देखकर खिसक गई। आरोपी महिला कोमल निवासी कल्याणपुरी पूर्वी दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सेक्टर-11 विजयनगर निवासी जिया उल हक ने बताया कि उनकी बहन आफशां और पत्नी शबनम परवीन को खरीदारी करने के दौरान दो महिलाओं ने धक्कामुक्की की। विरोध करने पर दोनों महिलाएं तेज कदमों से दुकान से निकल गईं। काफी देर बाद आफशां को गले में सोने की चेन ने होने का अहसास हुआ। युवती ने अपने भाई को फोन कर मौके पर बुलाया और धक्कामुक्की करने वाली महिलाओं पर चेन झपटकर ले जाने का आरोप लगाया। तीनों ने बाइक पर सवार होकर आरोपी महिलाओं की खोजबीन शुरू की। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब आठ बजे दोनों महिलाओं को शिव मंदिर के पास जाते देखा। जिला उल हक ने उन्हें रोक लिया और डायल 112 पर सूचना दी। शोरशराबा होने पर आरोपी महिलाओं में एक मौका पाकर चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला की तलाशी ली तो टूटी सोने की चेन बरामद हो गई। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपना नाम कोमल निवासी कल्याणपुरी, पूर्वी दिल्ली बताया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार महिला की साथी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।