{"_id":"685c482dfb629140340b4e3b","slug":"cdo-abhinav-gopal-swam-across-the-english-channel-in-11-hours-and-19-minutes-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-664700-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीडीओ अभिनव गोपाल ने 11 घंटे 19 मिनट में इंग्लिश चैनल तैर कर किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीडीओ अभिनव गोपाल ने 11 घंटे 19 मिनट में इंग्लिश चैनल तैर कर किया पार
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने एक बार फिर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी टीम के साथ सबसे खतरनाक और व्यस्त चैनल को 11 घंटे 19 मिनट में पार कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान में उनके साथ वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा से चार अन्य तैराक भी शामिल थे।
इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का हिस्सा है जो दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तरी फ्रांस से अलग करता है। इसकी धारा काफी तेज होती है, जिससे तैराकों को काफी कठिनाई होती है। उन्होंने लगभग 55 किलोमीटर की दूरी तय की। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि इसकी वास्तविक दूरी 33 किलोमीटर है, लेकिन पानी का तेज धाराओं की वजह से लगभग 55 किलोमीटर की तैराकी करनी पड़ी। उन्होंने इंग्लैंड से फ्रांस की ओर तैराकी की थी। सुबह 18 जून 2025 को सुबह करीब 3:00 बजे टीम के साथ तैराकी की शुरुआत हुई थी और 11 घंटे 19 मिनट में इस दूरी को तय किया। उनको साथ वेस्ट बंगाल से रोबिन बालडो, महाराष्ट्र से आयूषी और शाश्रुति तावडे और हरियाणा से इशांत सिंह शामिल रहे।
आयरनमैन का मिल चुका है खिताब
सीडीओ इससे पहले भी तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं, इसके बाद से उनको आयरनमैन का खिताब भी मिल चुका है। उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका के थलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक समुद्र में करीब 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को आठ घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में गोवा में आयोजित हाफ आयरमैन खिताब और वर्ष 2024 में फुल आयरमैन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा किया था।