फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CBI arrested CGST inspector taking bribe

Ghaziabad: सीबीआई ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 15 की जगह दो लाख में तय हुई थी बात

Thu, 08 May 2025 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 08 May 2025 01:26 PM IST
सार

निरीक्षक के खिलाफ एक फर्म संचालक ने इनपुट टैक्स क्रेडिट में कथित गड़बड़ी को लेकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो लाख रुपये में मामला तय हो गया था। 

विज्ञापन
CBI arrested CGST inspector taking bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने जिले में तैनात सीजीएसटी इंस्पेक्टर को दो लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। निरीक्षक ने एक फर्म संचालक से इनपुट टैक्स क्रेडिट में कथित गड़बड़ी को लेकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो लाख रुपये में मामला तय हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद कारोबारी ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने जब निरीक्षक को पकड़ने का प्रयास किया तब इंस्पेक्टर ने भागने के दौरान सीबीआई एवं अन्य वाहन को टक्कर मारकार भागने का प्रयास किया। हालांकि, सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि निरीक्षक ने उसकी फर्म के जीएसटी रिटर्न में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में गड़बड़ी को लेकर 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता पर रिश्वत देने के लिए दबाव बनाता था। साथ रिश्वत न देने पर फर्म के खिलाफ कठोर कार्रवाई की धमकी देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी आरोपी पर लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप
आरोपी निरीक्षक पर इससे पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा चुके हैं। कई फर्म संचालकों का आरोप था कि आरोपी निरीक्षक पैसा उच्च अधिकारियों तक पैसा पहुंचाने के नाम पर भी कई बार रिश्वत ले चुका था। सीबीआई की टीम की ओर से अब आरोपी के घर और संपत्ति की जांच के लिए भी टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed