फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Caught a 15-foot python after two hours of effort

Ghaziabad News: दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा 15 फुट का अजगर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Caught a 15-foot python after two hours of effort
अजगर पकड़ता वनकर्मी।
मोदीनगर। तिबड़ा मार्ग पर गांव गढ़ी गदाना स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह 15 फुट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों की सांसें अटक गईं। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक निजी संस्था के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के अजगर को पकड़ा। सुबह करीब आठ बजे निर्माणाधीन कॉलोनी के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को विशालकाय अजगर दिखा। अजगर बंदर के बच्चे का पीछा करते हुए वहां खड़े शीशम पेड़ पर चढ़ गया। जानकारी के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन दरोगा संजीव कुमार और वनकर्मी रोहित शर्मा मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद वनकर्मियों ने वन्यजीव प्रेमी जगमोहन की सहायता से पेड़ पर सीढ़ी लगाकर अजगर को नीचे उतारा। ग्रामीणों के अनुसार अजगर कई दिन से रजवाहे के आसपास ही घूम रहा था। वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि अजगर करीब 15 फुट लंबा था और उसका वजन लगभग 40 किलो था। अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसे चुड़ियाला के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed