{"_id":"67df0f20ad2f35da450040a4","slug":"cash-and-goods-stolen-from-two-shops-near-ghantaghar-police-post-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-597395-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घंटाघर पुलिस चौकी के पास दो दुकानों से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घंटाघर पुलिस चौकी के पास दो दुकानों से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर पुलिस चौकी के नजदीक गोल मार्केट में दो दुकानों से बदमाशों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह दुकान पर आने के बाद व्यापारियों को चोरी का पता चला। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोल मार्केट स्थित कमला कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान चलाने सुनील यादव के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार सुबह 10 बजे जब स्टाफ ने दुकान खोलने के लिए शटर उठाया तो देखा कि दुकान के काउंटर के आगे सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान के ऊपर लगे लोहे की विंडो काटकर बदमाशों ने चोरी की है। उनके यहां लगे डीवीआर, एलसीडी, 15 हजार रुपये नकदी के साथ ही लेडीज सूट भी चोरी हुए हैं।
उनकी दुकान में वर्ष 2022 में भी चोरी हो चुकी है। उनकी दुकान के पास ही तरुण ग्रोवर की तरुण बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। उनके यहां भी बदमाशों ने कैमरे, 14 हजार रुपये और कुछ बर्तन चोरी हुए हैं। पुलिस चौकी के पास ही दो दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी।