फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered for abetment of suicide, three arrested

Ghaziabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered for abetment of suicide, three arrested
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर में 29 अगस्त को विशाल (22) के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा विशाल के पिता ने दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर में रहने वाले बब्लू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा विशाल 29 अगस्त को अपनी मां से कह रहा था कि काजल, सोनू नागर और शुभम उसे धमकी देते हैं। वे लोग कहते हैं कि उनकी बात न मानने पर वे उसके साथ कुछ भी गलत कर सकते हैं या गलत करवा सकते हैं। पहले भी उनके बेटे ने तीनों आरोपियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात बताई थी। आरोप लगाया कि इन तीनों से परेशान होकर विशाल ने 29 अगस्त को जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में काजल, सोनू सागर और शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed