{"_id":"6a4429e5993e5235680d63d4","slug":"case-registered-against-six-individuals-for-attacking-a-house-and-opening-fire-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1006-143922-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर पर हमला और फायरिंग करने के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर पर हमला और फायरिंग करने के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा रोड स्थित न्यू सर्वोदय नगर में घर के बाहर बैठे परिवार पर हमला, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तहरीर के अनुसार 27 जून की शाम मनोज कुमार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि चार युवकों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। आते ही आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। परिवार के लोग बचकर बाहर की ओर भागे तो आरोपी सड़क पर पहुंच गए और कट्टों से फायरिंग कर दी। आरोप है कि जाते समय आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में गुलावठी निवासी रेशू, खैरपुर खैराबाद निवासी यश व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।