फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case of brutally beating daughter-in-law in in-laws house

अत्याचार की सीमा हुई पार: पति पीटता... ननदोई करता छेड़छाड़, सास भी नहीं थी कम; थाने पहुंची पीड़िता

Fri, 03 May 2024 09:36 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 May 2024 09:36 PM IST
सार

साहिबाबाद इलाके में दहेज न देने पर महिला को बुरी तरह पीटा है। साथ ही ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। बात-बात पर सास ताने मारती है। वहीं शराब पीकर पति पीटा था।

विज्ञापन
Case of brutally beating daughter-in-law in in-laws house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में महिला को दहेज में नकदी और सामान ना देने पर ससुराल में बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने ननदोई पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर दहेज अधिनियम, मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

महिला की शादी 18 दिसंबर 2022 को दिल्ली के मीठापुर एक्सप्रेसवे पर बदरपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। उनके पिता ने शादी में करीब 17 लाख रुपए खर्च किए थे। उनका आरोप है कि ससुराल के लोग शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज लाने पर ताना मारने लगे थे जबकि पति रोजाना शराब पीकर उन्हें बुरी तरह पीटता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार उन्होंने पति की प्रताड़ना और मारपीट के बारे में ससुर को बताया। लेकिन सभी ने उनकी कोई मदद नहीं की। आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें ससुराल से निकाल दिया। 

विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई पर नामजद मुकदमा कराया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed