{"_id":"61eff18077c80c4b94188715","slug":"case-filed-against-hundreds-of-activists-including-aimim-candidate-from-dholana-alleging-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: धौलाना से एआईएमआईएम प्रत्याशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: धौलाना से एआईएमआईएम प्रत्याशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
Tue, 25 Jan 2022 06:18 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 06:18 PM IST
सार
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने और कोविड नियमों के बारे में समझाया, मगर नहीं माने और प्रत्याशी हाजी आरिफ अली के समर्थन में जोर शोर से नारेबाजी करते हुये मखदूम शाह मजार के सामने से होते हुए डासना स्टैंड की ओर चले गये।
विज्ञापन
धौलाना से एआईएमआईएम प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के धौलाना विधानसभा से एआईएमआईएम प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रत्याशी के खिलाफ भीड़ इकट्ठा, बिना अनुमति के रैली, आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। एआईएमआईएम प्रत्याशी समेत चार नामजद व 200-250 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे धौलाना विधानसभा से एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली व मुजफ्फर अली, हैदर व वासिफ के साथ 200-250 समर्थकों की भीड़ डासना स्थित उस्मान गढ़ी में ढोल ताशों के साथ नारेबाजी कर रैली निकाल कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे डासना चौकी प्रभारी डॉ. राम सेवक ने एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली तथा इनके सहयोगी मुजफ्फर अली, हैदर अली व वासिफ आदि से रैली निकालने की चुनाव आयोग की अनुमति दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने और कोविड नियमों के बारे में समझाया, मगर नहीं माने और प्रत्याशी हाजी आरिफ अली के समर्थन में जोर शोर से नारेबाजी करते हुये मखदूम शाह मजार के सामने से होते हुए डासना स्टैंड की ओर चले गये। डासना चौकी प्रभारी डॉ. राम सेवक की दी गई तहरीर के आधार पर एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली पुत्र आसमुहम्मद निवासी मोहल्ला जलालखानी, रोहन एन्क्लेव डासना के साथ लाल क्वार्टर अनार वाली मस्जिद डासना निवासी मुजफ्फर पुत्र जफर, हैदर पुत्र कदीर निवासी लुहारों वाला चौराहा डासना व वासिफ पुत्र हाजी आरिफ अली निवासी रोहन एन्क्लेव डासना थाना मसूरी गाजियाबाद के साथ 200-250 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने व निर्वाचन में असम्यक असर डालने, कोरोना वायरस के संक्रमण जिससे लोक जीवन संकटपूर्ण असर डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि डासना चौकी प्रभारी की दी गई तहरीर के आधार पर एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली सहित चार नामजद व दो ढाई सौ नाम पते अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने, कोरोना संक्रमण नियमों का पालन न करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।