फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against doctors on court orders

Ghaziabad News: कोर्ट के आदेश पर चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctors on court orders
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर में पिता ने उपचार में लापरवाही बरतने पर हुई बेटी की मौत के मामले में दो अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अकबरपुर बहरामपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता जनवरी 2023 में बीमार हो गई थी। जांच में पता चला कि उसकी पित्त की थैली में पथरी है। आरोप है कि चिकित्सकों ने रुपये ऐंठने के लिए उनकी बेटी का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया। जिसकी वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मामले में उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उन्होंने कोर्ट में कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मामले में डॉ पवित्रा, डॉ संदीप सिंह आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed