{"_id":"6609b48cf2e0c006a00a79c4","slug":"cartridge-found-in-womans-bag-while-traveling-in-metro-case-registered-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107627-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेट्रो में सफर के दौरान महिला के बैग से मिला कारतूस, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेट्रो में सफर के दौरान महिला के बैग से मिला कारतूस, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर स्टेशन पर शुक्रवार रात मेट्रो में सफर करने जा रही एक महिला की चेकिंग के दौरान बैग में कारतूस मिला। सीआईएसएफ जवानों ने महिला को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की। उससे कारतूस के बारे में कुछ पता नहीं चला। साहिबाबाद कोतवाली में सहायक उप निरीक्षक ने महिला पर मुकदमा कराया है।
सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने शिकायत दी कि मूलरूप से गोंडा के गुलरिया निवासी हरियाली तिवारी श्यामपार्क की तरफ जाने के मोहननगर स्टेशन के द्वार संख्या-एक से चेकिंग पॉइंट पर पहुंचीं। वहां सुरक्षा जांच के लिए एक्सरे मशीन में बैग रखवाया तो जांच अधिकारी को उसमें कुछ संदिग्ध और नुकीली धातु दिखी। शक होते ही टीम ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच में जवानों को बैग में एक कारतूस मिला। काफी देर तक टीम ने हरियाली से पूछताछ की। फिर साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह करहेड़ा में परिवार के साथ रहती है। बैग में कारतूस कहां से आया। इसके बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस को जांच में उसके खिलाफ आपराधिक मामले भी नहीं मिले। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि सीआईएसएफ और कोतवाली पुलिस ने महिला से काफी देर पूछताछ की। इस बीच कुछ भी संदिग्ध बात सामने नहीं आई। महिला को कोतवाली से ही नोटिस देकर भेज दिया है।