फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car hits youth on DME and drags him along; condition critical.

Ghaziabad News: डीएमई पर युवक को टक्कर मारकर घसीटती ले गई कार, हालत नाजुक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Car hits youth on DME and drags him along; condition critical.

विज्ञापन
मसूरी। डीएमई प्वाइंट पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक उछलकर कार पर गिरा और काफी दूर तक घिसटता चला गया। गंभीर हालत में उसे पहले गाजियाबाद के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। युवक वेंटिलेटर पर है। मसूरी थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मेरठ के मोहिद्दीनपुर खरखौदा निवासी मनोज कुमार के अनुसार उनका पुत्र अभिनव तितोरिया 26 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे दोस्त तनुज के साथ डीएमई प्वाइंट पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा ने उसे टक्कर मार दी। दोस्त ने परिचित को और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़ित पिता के अनुसार कार केएच-27 कविनगर निवासी अर्चित सिब्बास पुत्र अशोक कुमार सिंह चला रहा था। आरोप है कि कार सवार लोगों ने अस्पताल का खर्च देने की बात कहकर मामले को दबाने का प्रयास किया, बाद में उपचार खर्च से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed