फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car driver murdered in Pilkhua Hapur dead body recovered

कार चालक की हत्या: हापुड़ में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शव धान के खेत में फेंका और लूट ले गए कार

Wed, 05 Oct 2022 09:02 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 05 Oct 2022 09:02 PM IST
सार

परिजनों कहना है कि परिवार के लोगों से पिछले कई साल से जमीनी विवाद चल रहा था। हालांकि उनके द्वारा अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Car driver murdered in Pilkhua Hapur dead body recovered
कार चालक का शव मिला - फोटो : Social Media

विस्तार

अज्ञात आरोपियों द्वारा टैक्सी चालक की हत्या कर कार लूट ले जाने का मामला सामने आया है। चालक तीन अक्तूबर की शाम घर से कार लेकर निकला था। बुधवार को शव हिंडालपुर के जंगल स्थित धान के खेत में पड़ा मिला। मृतक की जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से उसकी पहचान हुई। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक थाने पर इस बाबत तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के गांव सिलारपुर निवासी जयभगवान (54) वर्तमान में दिल्ली के सेक्टर 16 रोहिणी स्थित फ्लैट में रहता था। वह अपनी कार टैक्सी में चलाकर परिवार की जीविका चला रहा था। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह तीन अक्तूबर की शाम कार लेकर घर से निकला था। मंगलवार से उसका फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को पुलिस ने हिंडालपुर में शव मिलने की सूचना दी। परिजन जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी परिवार के सदस्यों पर उसकी हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि कार ना मिलने के कारण लूट की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों कहना है कि परिवार के लोगों से पिछले कई साल से जमीनी विवाद चल रहा था। हालांकि उनके द्वारा अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद किया। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के सही कारणों को पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed