फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car driver involved in fake gang rape story arrested

Ghaziabad News: सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी में शामिल कार चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Car driver involved in fake gang rape story arrested
गाजियाबाद। चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ने वाली महिला के साथी तैमूर खान निवासी हापुड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तैमूर खान महिला का नौ-दस वर्षों से दोस्त है और अपनी कार में बैठाकर ले गया था। पुलिस का दावा है कि झूठी कहानी रचने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को महिला रात नौ बजे फ्लैट से निकलकर तैमूर खान की कार में बैठती हुई सीसीटीवी में नजर आई थी। जांच में पाया कि कार चालक तैमूर खान और महिला ने आरडीसी स्थित शेख सिंह की हट्टी पर खाना खाया। महिला ने पेटीएम से 235 रुपये बिल का भुगतान किया। इसके बाद दोनों कार में सवार होकर शहर भर में घूमे। पूछताछ में तैमूर खान ने बताया कि महिला से उसकी मुलाकात धौलाना डाकघर में हुई थी। तैमूर खान वैल्डिंग करने का काम करता है। महिला का पहले पति की मौत होने के बाद वह कविनगर के युवक के संपर्क में आई। झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दबाव में लेकर शादी की। पति के फ्लैट और लाखों रुपये की वसूली करने की मंशा से महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी। पति से अवैध वसूली करके तैमूर खान को भी कुछ पैसे देने का लालच दिया गया था। पुलिस ने तैमूर की कार भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

झूठी घटना की पटकथा रचने वाले पर नजर

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार बीए पास महिला और आठवीं फेल तैमूर सामूहिक दुष्कर्म, एसिड अटैक, नशीले इंजेक्शन और अंदरुनी अंगों से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में पति और उसके दोस्तों को जेल भेजने की झूठी कहानी नहीं गढ़ सकते। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक कानून के जानकार ने महिला और तैमूर को घटना का समय, झूठा क्राइम सीन, गाड़ी की लोकेशन, कार से बरामद सामग्री की बाबत बताकर उकसाया है। उसी के कहने पर झूठी कहानी गढ़ी गई। दावा किया कि इस घटना में एक-दो लोग अन्य आरोपी भी शामिल है। दो लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही घटना का संपूर्ण खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed