{"_id":"67fb99d496ab3852f10cb0de","slug":"car-and-bike-collide-young-man-seriously-injured-in-the-accident-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Accident: कार और बाइक की टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Accident: कार और बाइक की टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती
Sun, 13 Apr 2025 04:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:32 PM IST
सार
वेव सिटी गोल चक्कर के पास रविवार सुबह लगभग 10 बजे बलेनो कार व बाइक की जोरदार भिंड़त में हापुड़ के असौडा निवासी तालिब 28 पुत्र यासीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के डासना वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर अवरोध के कारण कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको वेव सिटी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन
वेव सिटी गोल चक्कर के पास रविवार सुबह लगभग 10 बजे बलेनो कार व बाइक की जोरदार भिंड़त में हापुड़ के असौडा निवासी तालिब 28 पुत्र यासीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक तालिब वेव सिटी में इंटीरियर डेकोरेटर का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि बलेनो कार चालक युवक काजीपुरा वेव सिटी का रहने वाला है। टक्कर लगने के बाद युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल तालिब को वेव सिटी के कर्मचारियों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे परिजन घायल तालिब को मेरठ ले गये जहां उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के पिता यासीन ने बलेनो कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने बताया कि वेव सिटी गोल चक्कर के पास बलेनो कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तालिब निवासी ग्राम असौडा हापुड घायल हो गए हैं, जिन्हे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से परिजन घायल को इलाज के लिए मेरठ ले गए हैं। घायल तालिब के पिता यासीन निवासी असौडा हापुड की दी गई तहरीर के आधार पर बलेनो कार के अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन