फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Called on some pretext, then beat him and made a video and made it viral

Ghaziabad News: बहाने से बुलाया फिर पीटा और वीडियो बनाकर किया वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Called on some pretext, then beat him and made a video and made it viral
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके में युवक को बंधक बनाकर पीटने व वीडियो बनाकर वायरल करने की घटना सामने आई है। मामले में युवक के भाई ने थाने में दो लोगों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौर होम्स निवासी दीपांशु ढबास ने बताया कि उनके छोटे भाई कुणाल ढबास को कुछ लोगों द्वारा पीटने की वीडियो उनके मोबाइल पर आई। इस संबंध में जब उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि 18 मार्च को उनको निखिल नाम के व्यक्ति ने फोन करके कार का सौदा करने की बात कहकर बुलाया था। आरोपी उनको जबरदस्ती उठाकर एनडीआरएफ के मैदान में ले गए और वहां उन्होंने शराब पी और उनको घंटों तक बैठाए रखा। इसके बाद उन्होंने उनको बुरी तरह पीटा और पिटाई की वीडियो भी बना ली। वीडियो उन्होंने कई ग्रुपों में भेज दी। वह वीडियो पर तरह तरह की टिप्पणी करके उनको अपमानित करने का भी काम कर रहे थे। उन्होंने डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। दीपांशु की शिकायत पर पुलिस ने निखिल, ऋषि व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान भी हो गई है। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed