फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cad's Radar, which takes two-two properties from GDA

जीडीए से दो-दो प्रॉपर्टी लेने वाले सीएजी की रडार पर

Sun, 16 Apr 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cad's Radar, which takes two-two properties from GDA
जीडीए - फोटो : अमर उजाला

जीडीए के इंजीनियरिंग और उद्यान विभाग के बाद अब प्रॉपर्टी विभाग, सीएजी ऑडिट टीम की रडार पर आ गया है। कैग (सीएजी) टीम ने प्रॉपर्टी विभाग से ऐसे लोगों का ब्यौरा मांगा है, जिन्हें जीडीए से दो या इससे ज्यादा प्रॉपर्टी का आवंटन हुआ है। संपत्ति विभाग आवंटियों का डाटा खंगाल रहा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस मामले में जीडीए अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।नियमों के मुताबिक किसी भी सरकारी अथॉरिटी से एक व्यक्ति को एक ही प्रॉपर्टी अलॉट हो सकती है। अगर व्यक्ति प्राधिकरण की दूसरी योजना में प्रापर्टी आवंटन का लाभ लेता है तो यह नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन


दोनों में से एक प्रॉपर्टी आवंटी को सरेंडर करनी होगी। जीडीए में इन सब मानकों को ताक पर रखा गया है।
 
600 लोग जांच के घेरे में
साल 2016 की शुरुआत में सीएजी टीम ने आडिट का काम शुरू किया था लेकिन कुछ समय बाद राजनीतिक कारणों से ऑडिट का काम रुक गया। सूत्र बताते हैं कि उस वक्त शुरुआती जांच में करीब 2 हजार लोगों की सूची तैयार की गई थी। इनमें से करीब 1400 लोग ऐसे मिले, जिनके नाम पर एक से अधिक प्रॉपर्टी आवंटित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आवंटियों के पिता के नाम और पते अलग-अलग थे। उस वक्त उनकी आगे की जांच की गई तो करीब 600 लोग निकल थे, जिनके  नाम पर जीडीए की विभिन्न योजनाओं में दो या उससे अधिक प्रॉपर्टी आवंटित हुई थी।


हालांकि उस वक्त आडिट की सूची जारी नहीं की गई थी। ऐसे में अब दोबारा से ऑडिट का काम शुरू होते ही जीडीए से जुड़े अधिकारियों व आवंटियों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उधर, प्रॉपर्टी विभाग के अफसरों का कहना है कि कैग टीम ने जो डाटा मांगा है वह उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed