फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cab driver commit suicide maternal uncle is coming to mourn dies in a road accident

गाजियाबाद: कैब चालक ने की आत्महत्या, शोक जताने आ रहे मामा की सड़क हादसे में मौत

Sun, 26 Sep 2021 02:38 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 02:38 AM IST
सार

भांजे की आत्महत्या से दुखी मामा की भी मौत हो गई। मामा इंतजार की डासना के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Cab driver commit suicide maternal uncle is coming to mourn dies in a road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में कैब चालक अब्दुल वाहिद (24) ने कीटनाशक निगलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक अब्दुल ने कीटनाशक ऑनलाइन मंगाया था। जिसका रेपर कैब में पड़ा मिला। पीड़ित परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब घटना पर शोक जताने आ रहे अब्दुल वाहिद के मामा इंतजार (35) की मुरादनगर क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन


मसूरी में खांचा रोड पर रहने वाले फारूख ट्रक चालक हैं। चार बेटों में तीसरे नंबर का बेटा अब्दुल वाहिद ओला कैब चलाता था। शुक्रवार शाम वह घर से निकल गया। रात साढ़े 10 बजे वह घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब थी। पूछने पर उसने परिजनों को जहर खाने की बात कही। इसके बाद परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और अब्दुल वाहिद को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब दो बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अब्दुल वाहिद की शादी 2017 में मेरठ के सिवाल खास निवासी तबस्सुम के साथ हुई थी। अब्दुल वाहिद ढाई वर्ष के बेटे का पिता था और उसकी पत्नी गर्भवती है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन मंगाया था कीटनाशक
भाई शाहिद ने बताया कि अब्दुल वाहिद ने कीटनाशक ऑनलाइन मंगाया था। उसकी कैब में कीटनाशक के खाली रैपर और ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाली कंपनी का डिब्बा पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि दुकानों पर कीटनाशक न मिल पाने के चलते ही वाहिद ने उसे ऑनलाइन मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों से तनाव में था, नहीं मिला सुसाइड नोट
मसूरी एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि अब्दुल वाहिद की कैब या घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से तनाव में था। उसके स्वभाव में चिड़चिड़ापन था। लेकिन तनाव किस बात को लेकर था, इसका जिक्र उसने किसी से नहीं किया। एसएचओ का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


शोक जताने आ रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हुई
अब्दुल वाहिद के मामा इंतजार (35) भी मसूरी में रहते थे और ट्रक चलाकर परिवार पालते थे। वाहिद द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर शुक्रवार देर रात वह शोक जताने के लिए मसूरी आ रहा थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मुरादनगर क्षेत्र में दुहाई के पास वह लघुशंका करने के लिए रुके। ट्रक से उतरते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद दो परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed