फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CA student staged kidnapping after missing Rs 1 lakh

Ghaziabad News: एक लाख गुम होने पर सीए के छात्र ने रचा अपहरण का नाटक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
CA student staged kidnapping after missing Rs 1 lakh
गाजियाबाद। रजापुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का छात्र अभिषेक (20) एक लाख रुपये गुम हो जाने पर डांट पड़ने के डर से इतनी बुरी तरह घबरा गया कि खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। शेयर बाजार में निवेश के लिए दादा से ली गई रकम खो जाने की बात छिपाने के लिए उसने एसएमएस करके राजमिस्त्री का काम करने वाले पिता अरुण कुमार से साढ़े पांच लाख की फिरौती मांगी। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उसके पास पहुंची तो वह दिल्ली के होटल में मिला।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही उसके होश फाख्ता हो गए और अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगा। उसने पुलिस को बताया कि उसने सोचा था कि परिवार के लोग काफी देर तक पुलिस के पास नहीं जाएंगे और रिश्तेदारी में उसकी तलाश करेंगे। अपनी साजिश के तहत कुछ घंटे बाद वह घर चला जाएगा और कहेगा कि जब साढ़े पांच लाख रुपये लेकर कोई नहीं आया तो बदमाश उससे दादा के दिए एक लाख रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

उसे लग रहा था कि उसकी बात पर परिवार के लोग यकीन कर लेंगे। उसने बताया कि उसे डर था कि अगर एक लाख रुपये गुम हो जाने की बात बताई तो उसकी डांट पड़ेगी और उसे लापरवाह समझा जाएगा। इसी डर में उसने यह नाटक रचा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके पिता की ओर से दर्ज कराया गया अपहरण का मुकदमा खारिज किया जाएगा। अभिषेक पर कार्रवाई जांच के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोले कुलचे लेने के
बहाने निकला घर से
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे घर से छोले कुलचे ले आने की बात कहकर निकला था। उसने पूछताछ में बताया कि वह मेट्रो से दिल्ली चला गया। वहां पहाड़गंज में होटल में कमरा लेकर रहा। शाम करीब छह बजे पिता और बुआ के पास अपने ही नंबर से अपहरण का मैसेज किया। इसमें कहा कि वैन से आए बदमाशों ने डायमंड फ्लाइओवर के पास से उसका अपहरण कर लिया है और मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। थोड़ी देर बाद साढ़े पांच लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा।



इतनी जल्दी पुलिस के
आने की नहीं थी उम्मीद
अभिषेक का कहना है कि उसे जरा भी उम्मीद नहीं थी कि पुलिस इतनी फुर्ती दिखाएगी और कुछ ही देर में उसके पास तक पहुंच जाएगी। अरुण कुमार ने बताया कि मैसेज आने पर उन्होंने अभिषेक को काॅल की। फोन नहीं उठा तो रविवार की शाम सात बजे कविनगर थाना जाकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी। एसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। छात्र के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। यह होटल की निकली। वहां पहुंचने पर पता चला कि कमरा छात्र ने ही बुक कराया है। उसे कमरे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed