फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   By car toll will cross the Rs 25 Dasna

25 रुपये टोल देकर ही डासना पार करेगी कार

Thu, 31 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
By car toll will cross the Rs 25 Dasna
लाल बत्ती लगी कार - फोटो : file photo

एक अप्रैल से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर मंहगा हो जाएगा। डासना समेत इस रूट के सभी छह प्लाजा पर टोल बढ़ा दिया गया है। टोल में 10 से 25 रुपये तक का इजाफा किया है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से दरें लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ हाईवे बरेली से गाजियाबाद तक फोरलेन है। बरेली में ठिरिया खेतल, मुरादाबाद में नियामतपुर इकरोटिया, जोया, गढ़ में ब्रजघाट और गाजियाबाद में डासना पर टोल लिया जाता है।
विज्ञापन


इन सभी छह प्वाइंट पर होने वाली टोल वसूली को जोड़ लिया जाए तो रकम 300 से ऊपर बैठती है। हाईवे अथारिटी ने पांच से दस रुपये तक की वृद्धि की है।  गाजियाबाद में पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना निदेशक एमके अग्रवाल ने बताया कि पहली अप्रैल से नई रेट लिस्ट के आधार पर ही टोल की वसूली की जाएगी। दूसरी ओर टोल बढ़ने से बसों के किराए में भी बढोतरी हो सकती है। हालांकि किराया कितना बढ़ाया जाएगा, यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed