फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Buying property will become expensive; proposed circle rates released

Ghaziabad News: संपत्ति खरीदना हो जाएगा महंगा सर्किल रेट की प्रस्तावित दरें जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Buying property will become expensive; proposed circle rates released
गाजियाबाद। शहर से लेकर देहात तक जमीन और भवन खरीदना महंगा होने जा रहा है। लगभग एक महीने के मंथन के बाद मंगलवार की शाम प्रशासन ने डीएम सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। आदित्य वर्ल्ड सिटी, वेव सिटी और पार्क टाउन अर्बन होम्स में सर्किल रेट लगभग तीन गुना कर दिए जाने का प्रस्ताव है। हालांकि, यहां पहले से ही जमीन की वास्तविक कीमत इससे भी कहीं ज्यादा है, लेकिन लोगों को अब संपत्ति खरीदने पर ज्यादा स्टांप ड्यूटी चुकानी होगी। जिले के अन्य इलाकों में 10 से 20 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

सिर्फ आवासीय ही नहीं, व्यावसायिक और कृषि भूमि खरीदने के लिए भी ज्यादा स्टांप शुल्क देना होगा। इन दरों पर लोग 24 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके चार दिन बाद यानी 28 अगस्त को प्रशासन डीएम सर्किल रेट की अंतिम सूची जारी कर देगा। इसके बाद नई दरों पर ही स्टांप ड्यूटी चुकानी होगी।
विज्ञापन

अगर अभी किसी संपत्ति की खरीद पर एक लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी है तो नई दरों में यह 1.10 लाख से 1.20 लाख होगी। सर्किल रेट में वृद्धि के आधार पर स्टांप ड्यूटी तय होगी। आदित्य वर्ल्ड और वेव सिटी में सर्किल रेट पर जमीन खरीदने पर पहले के मुकाबले लगभग तीन गुना स्टांप ड्यूटी देनी होगी। अगर पहले एक लाख रुपये देने पड़ रहे थे तो अब लगभग तीन लाख रुपये चुकाने होंगे। मोहीउद्दीन कनावनी की दरों में 20 फीसदी की वृद्धि करके 58000 से बढ़ाकर 66000 करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 23 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक समय दिया गया है जिसमें आम जन अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्तियां मिलने के बाद बैठक में उनका निस्तारण होगा और 28 अगस्त तक फाइनल दरों का प्रकाशन किया जाएगा। इन दरों को स्टांप एवं निबंधन विभाग विभाग को एनआईसी की बेवसाइट पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

----------



15 फीसदी महंगे होंगे फ्लैट
क्षेत्र प्रस्तावित सर्किल रेट
कौशांबी 64000 से 74000

इंदिरापुरम 58000 से 66000

वैशाली 58000 से 66000

वसुंधरा 52000 से 60000

-----------



व्पावसायिक दरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव

इंदिरापुरम 108000 से 122000

वैशाली 108000 से 122000

अंबेडकर रोड 138000 से 150000

आरडीसी 167000 से 180000

---------

कृषि दरों के पांच से दस प्रतिशत वृद्धि

जगजीवनपुर 1.07 से 1.14 करोड़ प्रति हेक्टेयर

नूरनगर 13.20 से 13.86 करोड़ प्रति हेक्टेयर

मोरटा 5.50 से 5.77 करोड़ प्रति हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed