फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   buyers of vegetables

घट गए सब्जी के खरीदार, दाम भी हुए कम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
buyers of vegetables
पुराना बस अड्डा सब्जी मंडी - फोटो : AMAR UJALA
घट गए सब्जी के खरीदार, दाम भी हुए कम - किसान से लेकर आढ़ती भी परेशान - सब्जियों का स्टॉक निकलना भी चुनौती भरा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की लगातार बिक्री से अब वस्तुओं के रेट भी कम होते दिख रहे हैं। खासतौर पर सब्जियों के दाम पिछके कुछ दिनों में घट हैं। सब्जी मंडी में बैठे आढ़ती और सब्जी उगाने वाले किसानों को भी नुकसान दिख रहा है। आलम ये है कि सब्जियों के भरपूर स्टॉक को घटे हुए दामों पर निकाला जा रहा है। सब्जी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि लॉकडाउन में शादियों के सीजन के पिटने का भी असर दामों पर है। जिले में साहिबाबाद सब्जी मंडी से पूरे गाजियाबाद में सब्जियों की बिक्री होती है। अन्य प्रांतों से भी यहां सब्जियों की आवक होती है। विक्रेताओं का कहना हैं कि मंडी में खरीदार कम आने की वजह सब्जी लागत और खरीद से भी कम का मूल्य पहुंच रहा है। किसानों को पूरी लागत नहीं मिल रही है। इन दिनों सब्जी मंडी में करीब 400 कुंतल टमाटर, 300 कुंतल खीरा, 200 कुंतल भिंडी, 100 कुंतल धनिया, इसके अलावा गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, आलू सहित अन्य सब्जियों की आवक भरपूर है सब्जी मंडी में सब्जी के थोक रेट: आलू 25 -- 25 से 30 प्याज 15 -- 20 हरी मिर्च 20-- 40 टमाटर 10 से 15 -- 30 हरा धनिया 5 -- 15 से 20 भिंडी 30 -- 50 करेला 20 -- 30 से 35 बैंगन 10 -- 20 से 25 --- सब्जियों पर फिलहाल एक महीने मंद रहेगा। किसानों से आवक अधिक है जबकि खरीदार कम हुए हैं। श्रीपाल यादव, थोक सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed