फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman caught in Chinese manjha; narrowly escapes having his throat slit

Ghaziabad News: चाइनीज मांझे की चपेट में आया व्यापारी, गर्दन कटने से बची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Businessman caught in Chinese manjha; narrowly escapes having his throat slit
गुलावठी। नगर में सड़क से गुजर रहे व्यापारी की प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में गर्दन कटने से बाल-बाल बच गई। हालांकि मांझे के संपर्क में आने पर व्यापारी की गर्दन पर कई जगह निशान आ गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला करनपुरी निवासी व्यापारी राहुल कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन वाले दिन शाम को वह बाइक पर धीमी रफ्तार से दुकान से अपने घर जा रहे थे, मिशन स्कूल के पास बच्चे पतंग लूट रहे थे, तभी कटी पतंग पर चिपके मांझे के संपर्क में आने पर बाल-बाल बचे। हालांकि गर्दन व हाथ पर निशान आ गए। बताया कि बाइक की रफ्तार तेज होती तो गर्दन कट सकती थी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर कहीं बेचा जा रहा है तो चेक कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed