{"_id":"6ab83184bad482450503baba","slug":"businessman-assaulted-for-refusing-to-sell-ancestral-land-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24602-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पैतृक भूमि बेचने से मना करने पर कारोबारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पैतृक भूमि बेचने से मना करने पर कारोबारी से मारपीट
विज्ञापन
साहिबाबाद। पैतृक कृषि भूमि बेचने से मना करने पर दो लोगों ने एक कारोबारी के कार्यालय में घुसकर मारपीट की। इस हमले में कारोबारी के सिर में तीन टांके लगे। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
राजेंद्र नगर सेक्टर-2 निवासी रामपाल जीटी रोड स्थित शिवा कंपाउंड में कसाना गोल्ड कॅरिअर नाम से कारोबार करते हैं। 13 सितंबर की रात करीब आठ बजे मोहिंद्र सिंह और दिलबाग सिंह उनके कार्यालय पहुंचे। ये दोनों मेहरा, होशियारपुर (पंजाब) के निवासी हैं। उन्होंने रामपाल पर पंडोरी, जिला होशियारपुर स्थित पैतृक भूमि बेचने का दबाव बनाया। साथ ही जमीन बेचने से संबंधित एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा। रामपाल ने जमीन बेचने और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी दो स्टांप पेपर, जमीन की फरद और 25 हजार रुपये कार्यालय में छोड़ गए। घटना की सूचना 112 पर दी गई थी। पुलिस ने रामपाल का मेडिकल कराया, जिसमें सिर में तीन टांके लगाए गए। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 24 सितंबर को साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।