फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies attacked Dalit family, case registered against 13

Ghaziabad News: दबंगों ने दलित परिवार पर बोला हमला, 13 पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Bullies attacked Dalit family, case registered against 13
मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर में दबंगों ने रात में खाने के बाद टहल रहे दलित परिवार पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व रात में वह खाने के बाद पापा बिजेन्द्र जाटव और मां सुमन के साथ टहल रहे थे। जैसे ही वह कस्बे में रामलीला मैदान के समीप पहुंचे तभी लगभग 12 युवक वहां पहुंचे और महेश के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महेश व उसके मम्मी पापा पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंची भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नितिन, सुमित, कुणाल, शिवा और अनुज शर्मा व आठ अज्ञात के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने और बलवा व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed