फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozer used for second day in Vijayanagar... 550 slums demolished

Ghaziabad News: विजयनगर में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर... 550 झुग्गियां तोड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer used for second day in Vijayanagar... 550 slums demolished
गाजियाबाद। रक्षा संपदा की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन भी पुलिस और सेना की टीम ने कार्रवाई की। विजयनगर के सेक्टर नौ स्थित बूढ़ भारत नगर में दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम छह बजे तक चली। छह घंटे चली कार्रवाई के दौरान करीब 550 झुग्गियों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ही कुछ लोगों ने वहां पड़े कूड़े में आग लगा दी। पहले तो टीम ने जेसीबी से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों पर बुलाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान विरोध की भी कोशिश की लेकिन पुलिस और पीएससी के आगे उनकी एक न चल सकी। लोग अपने घरों को बचाने के लिए गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी को मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रक्षा संपदा कार्यालय मेरठ मंडल के एसडीओ वीके गुप्ता ने बताया कि यहां के लोगों को अतिक्रमण खाली करने के लिए पहले नोटिस दिया जा चुका था। मुनादी भी कराई गई थी। सोमवार को भी चांदमारी में झुग्गियों को हटाया गया। बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया। इसलिए कार्रवाई के दौरान मोहलत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे दिन कार्रवाई के दौरान 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। विजयनगर वार्ड 27 के पार्षद नरेश जाटव ने बताया कि वर्ष 1999 और 2000 में भी यहां से अतिक्रमण खाली कराया गया था। झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सुदामापुरी में बी और सी ब्लॉक में 24-24 गज के प्लॉट भी दिए गए थे। कई ऐसे लोग भी रहे, जिनको पहले प्लॉट का आवंटन हो चुका था और वहां भी झुग्गी डाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed