फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr's firm evaded tax of two crores by claiming ITC

Ghaziabad News: बुलंदशहर की फर्म ने आईटीसी क्लेम कर दो करोड़ की टैक्स चोरी की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr's firm evaded tax of two crores by claiming ITC
गाजियाबाद। जीएसटी अधिकारियों की टीम ने केमिकल ट्रेडिंग करने वाली सिकंदराबाद, बुलंदशहर की एक फर्म के दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि इस फर्म ने फर्जी बिलों के जरिए आईटीसी क्लेम ले लिया और दो करोड़ रुपये से ज्यादा रकम की टैक्स चोरी कर ली। इस फर्म ने मेरठ के जिस पते पर एक अन्य फर्म को दर्शाकर उससे खरीद-फरोख्त का दावा किया है, जांच में उस पते पर अधिवक्ता का घर पाया गया। फर्म वहां मिली ही नहीं। फर्म संचालक ने फिलहाल 2.02 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। गाजियाबाद जोन-2 के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केमिकल ट्रेडिंग करने वाली इस फर्म की ई-वे बिल के डाटा का आकलन कराया गया। इसमें पाया गया कि फर्म की ओर से मेरठ से ई-वे बिल माध्यम से केमिकल की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद अपर आयुक्त (ग्रेड-2) ओपी तिवारी और विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई गई। आठ और नौ अगस्त को की गई जांच में कई फर्जीवाड़े सामने आए हैं। इस फर्म की ओर से मेरठ में दर्शायी गई फर्म की जानकारी कराई गई तो यह आबादी के बीच ऐसी जगह पर दर्शायी गई जहां से केमिकल की सप्लाई करना संभव नहीं था। मेरठ से किए जा रहे इस संदिग्ध व्यापार की जांच के लिए सत्यापन कराया गया तो वहां फर्म की बजाय एक अधिवक्ता का मकान पाया गया। फर्म की ओर से जीएसटी क्लेम भी ज्यादा ले लिया गया था। इसके बाद फर्म के सिकंदराबाद स्थित कार्यालय पर पहुंचकर दस्तावेज जांच के लिए ले लिए। करीब दो करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed