फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr villages large number of corona patients 884 in seven days people treatment to unauthorised doctors

बुलंदशहर के गांव-गांव में कोरोना की सुनामी: सात दिन में 884 ग्रामीण संक्रमित, झोलाछाप डॉक्टर से करा रहे इलाज

Sat, 15 May 2021 11:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 May 2021 11:46 AM IST
सार

बुलंदशहर के 14 से अधिक क्षेत्रों में शहर से लेकर गांव-गांव में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा हैं। सर्वाधिक संक्रमण अनूपशहर, बीबीनगर, लखावटी और पहासू क्षेत्र में फैल रहा हैं। जहां महज सात दिन में संक्रमित के आंकड़े 100 के पार पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Bulandshahr villages large number of corona patients 884 in seven days people treatment to unauthorised doctors
कोरोना का कहर (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बुलंदशहर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारता जा रहा है। एक मई से जनपद में जहां 2,547 लोग संक्रमित मिले, इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 884 लोग शामिल हैं। अभी भी गांव-गांव में ऐसे लोग हैं जिन्हें बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही हैं। हालांकि इन्होंने अभी तक जांच नहीं कराई हैं और गांव में अपंजीकृत डॉक्टर से बुखार समझकर इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


जनपद के 14 से अधिक क्षेत्रों में शहर से लेकर गांव-गांव में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा हैं। सर्वाधिक संक्रमण अनूपशहर, बीबीनगर, लखावटी और पहासू क्षेत्र में फैल रहा हैं। जहां महज सात दिन में संक्रमित के आंकड़े 100 के पार पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, अगौता, मुनी और मालागढ़ में जांच कम होने पर अभी संख्या दहाई के अंक को भी नहीं छू सकी हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए तो यहां भी लोग अधिक संक्रमित निकल सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव-गांव में घर-घर लोग जानलेवा बुखार से पीडि़त हैं। कुछ लोगों ने बुखार न उतरने पर जांच कराई तो संबंधित में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परवाना गांव में 41 लोग मिले संक्रमित, 32 चिताएं मिली

औरंगाबाद/खानपुर के गांव परवाना में पिछले एक माह के भीतर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण अज्ञात बीमारी से काल के गाल में समा चुके हैं। मामला मीडिया में प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया। पिछले तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में रहकर ग्रामीणों की कोरोना जांच कर रही है। ताकि गांव में हुई मौतों की सच्चाई का पता चल सके।

शनिवार को एक साथ 41 से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आते ही एसडीएम स्याना सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर खानपुर नरेश शर्मा परवाना गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ गांव के गणमान्य लोगों को मौके पर बुला लिया और पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन के तहत तीन मुख्य स्थानों पर बेरिकेडिंग कराकर सील करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि परवाना गांव बड़ा गांव है। ऐसे में ग्रामीण टेस्टिंग के लिये खुद जागरूक हो।

ग्रामीणों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने इंस्पेक्टर खानपुर को मास्क का पालन कराने के सख्त निर्देश दिये। बाद में एसडीएम गांव के शमशान स्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने बताया की इस दौरान एसडीएम को शमशान स्थल के अंदर 32 चिताएं मिली। जो 45 दिन के  भीतर हुई मौतों की थी। एसडीएम स्याना सुभाष सिंह ने बताया कि कंटेंनमेंट जोन के तहत पूरे गांव को सील किया जा रहा है। बाहर से आने जाने वालों पर रोक लगाई गई है। एक दिन में 41 लोग गांव में कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

इन क्षेत्रों में मिले है संक्रमित
क्षेत्र का नाम संक्रमित की संख्या
अनूपशहर 186
बीबीनगर 130
लखावटी 117
पहासू 100
बुलंदशहर ब्लॉक 86
ऊंचागांव 73
दानपुर 65
अरनियां 62
धरपा 33
तौली 21
अगौता 06
मालागढ़ 03
मुनी 02
कुल 884
नोट: यह आंकड़े एक मई से सात मई तक के हैं।

गांव-गांव में कोरोना जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। जहां-जहां बुखार से मौत की सूचना मिल रही हैं। वहां पर टीम को भेजकर जांच कराई जा रही हैं। लोगों से अपील है कि बुखार को हल्के में न लें और पंजीकृत चिकित्सक से इलाज कराए।- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed