फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr The market will open for five days on the lines of odd-even

सम-विषम रहेगा आधार...अब पांच दिन खुलेगा बाजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr The market will open for five days on the lines of odd-even
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम ने भी जनपद के लिए आदेश जारी किए हैं। जिले में सम विषम की तर्ज पर अब केवल पांच दिन ही बाजार खुलेंगे। जबकि, आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी बाजार नियमानुसार खुल सकेंगे। कोरोना महामारी ने अब अपने पांव पसार लिए हैं। कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम ही नहीं ले रही है। इसको तोडऩे के लिए प्रदेश सरकान ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें सप्ताह में केवल पांच दिन ही बाजार खुलेंगे। शनिवार और रविवार पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिसमें चाहे वह सरकारी या गैरसरकारी बाजार ही क्यों न हो। डीएम रविन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह शनिवार-रविवार को हाट-बाजार आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर पूर्णतया बंद रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व से लागू साप्ताहिक एक दिन की बंदी के दिन जनपद की सभी निकायों में बाजार खोले जा सकेंगे। परन्तु पूर्व से लागू व्यवस्था कि सड़क के एक तरफ की दुकानें एक दिन खुलेंगी और दूसरी तरफ की दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी यथावत लागू रहेगी। दूध-फल-सब्जी-राशन-दवाई और मिठाई की दुकानें सड़क के दोनों तरफ खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed