फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: Priyanka murder case: murdered husband out of connivance with police, giving threat of murder

बुलंदशहर: प्रियंका हत्याकांड:  हत्यारोपी पति पुलिस की सांठगांठ से बाहर, दे रहा हत्या की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: Priyanka murder case: murdered husband out of connivance with police, giving threat of murder
- बीते दिनों जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की दहेज की खातिर की गई थी हत्या  - पुलिस ने मामले में दर्ज की थी एफ आई आर, अब आरोपी बना रहे फैसले का दबाव बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता की दहेज उत्पीड़न के मामले में करीब दो माह पूर्व हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल भी शुरू कर दी थी।लेकिन, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है । खुलेआम घूम रहा हत्यारोपी पति मृतका के मायके पक्ष को फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहा है। नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी प्रथम निवासी रजनी पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 2 दिसंबर 2019 को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव नबीनगर निवासी युवक सौरभ पुत्र रूम सिंह के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुराली जन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर उनकी पुत्री प्रियंका का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 19 मई 2020 को आरोपी पति सौरभ व अन्य ससुराली जनों ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं अब  पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्यारोपी पति पुलिस से सांठगांठ कर खुलेआम घूम रहा है। साथ ही पीड़ित पक्ष पर फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जहांगीराबाद थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed