{"_id":"6409afaa91d0d49e550325b8","slug":"bulandshahr-one-community-man-assaults-other-community-lady-in-her-house-tense-situation-in-village-stone-pelt-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: गैर समुदाय के युवक ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, मारपीट के बाद पथराव, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: गैर समुदाय के युवक ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, मारपीट के बाद पथराव, गांव में तनाव
Thu, 09 Mar 2023 03:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:47 PM IST
सार
एएसपी ने मौके पर पहुंचकर बिगड़ती स्थिति को संभालकर दोनों संप्रदाय का समझौता करा दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शब-ए-बरात पर गैर समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। घटना से गुस्साए युवकों ने आरोपी की पकड़कर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
विरोध करने पर मामला बढ़ गया। युवक के साथ मारपीट के बाद धार्मिक स्थल से पथराव कर दिया। मामले की सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर बिगड़ती स्थिति को संभाला और दोनों संप्रदाय का समझौता करा दिया। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है।
विज्ञापन