फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr news

बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काट 28 लाख रुपये उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काट 28 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

पहासू (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के समीप लगे पीएनबी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर बदमाशों ने 28 लाख 34 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त एटीएम पर तैनात रहने वाला गार्ड देर रात 10 बजे के बाद ही सोने चला गया था। जिसके चलते बदमाश आराम से एटीएम रूम में घुस गए और बडे़ आराम से एटीएम काटते हुए भारी कैश लेकर फरार हो गए। एटीएम में चोरी की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर एसपी क्राइम, एसपी देहात, लीड बैंक मैनेजर ने पहुंच कर जांच की है।
एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि कस्बा स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के समीप पीएनबी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। शनिवार देर रात बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काट दिया और फिर एटीएम का शटर गिराकर एटीएम में रखे 28 लाख 34 हजार रुपये की नकदी को चोरी कर लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बडे़ ही आराम से वहां से निकल गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। बता दें कि मिल के गन्ने का पेराई सत्र चालू हो गया है। जिसके चलते वहां रातभर क्षेत्रीय किसान ट्रैक्टर-बुग्गी के माध्यम से गन्ना लेकर आते जाते रहते है। लेकिन किसी को बदमाशों की भनक तक नहीं लगी। वहीं दूसरी ओर एटीएम पर तैनात दिव्यांग गार्ड सुशील भी रात 10 बजे के बाद सोने के लिए चला गया था। आशंका है कि अगर गार्ड की तैनाती एटीएम पर होती तो बड़ी वारदात को होने से रोका जा सकता था। फिलहाल एसओजी टीम और थाना पुलिस सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार रुप से जांच कर रही है।
विज्ञापन

---------
निजी कंपनी की कैश वैन से रोजाना आती है नकदी
पुलिस के अनुसार निजी कंपनी की कैश वैन से पीएनबी के एटीएम में लगभग रोजाना लाखों रुपये कैश आता है। मिल परिसर के समीप एटीएम होने के चलते अक्सर किसानों और स्थानीय लोगों का आना जाना लगा रहता है। कैश लाने वाली कंपनी के कस्टोडियन मोहित-रिंकू ने बताया कि कल शाम पांच बजे एटीएम मशीन में 29 लाख 62 हजार पांच सौ रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोरेसिंक टीम ने खंगाले साक्ष्य
एटीएम को काटने की घटना के बाद मौके पर आए एसपी देहात हरेंद्र सिंह, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसओजी प्रभारी सुधीर त्यागी, लीड बैंक मैनेजर विजय गांधी, बैंक मैनेजर करौरा वीरपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य खंगालने शुरू कर दिए हैं। वारदात से ठीक पहले नौ बजकर 49 मिनट पर 28 लाख 34 हजार रुपये कैश मशीन में मौजूद था।
---------
दिव्यांग गार्ड की मौजूदगी होने से टल सकती थी घटना
त्रिवेणी शुगर मिल के समीप लगे एटीएम में हुई घटना के बाद गार्ड की लापरवाही सामने आई है। 10 बजे के बाद गार्ड किसी और स्थान पर सोने चला गया। जबकि गार्ड को एटीएम रूम में सोना चाहिए थे। पुलिस के अनुसार अगर गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहता तो एटीएम कटने की वारदात टल सकती थी।
--------
अफसरों ने जताई नकदी जलने की भी आशंका
पुलिस अफसरों के अनुसार गैस कटर से एटीएम काटते वक्त कुछ नकदी भी जलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके से कुछ भी जले नोट नहीं मिले। एटीएम में रखे 100, 200, 500 और 2000 के नोटो के बॉक्स भी मौके से गायब मिले है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है।

----------
शिवाली में भी उखाड़ा था एटीएम
बीते दिनों जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शिवाली में बदमाशों ने एक कंपनी का एटीएम उखाड़ लिया था। बदमाशों ने खाली एटीएम मशीन को देहात कोतवाली बुलंदशहर क्षेत्र में फेंक दिया था। बताया गया कि बदमाशों ने एटीएम से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। वहीं, अमर उजाला ने भी गत तीन फरवरी को एटीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था और इस संबंध में प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन ने एटीएम मशीनों की सुरक्षा पर कोई गौर नहीं दिया है। यदि सुरक्षा को चाक चौबंद किया जाए तो एटीएम लूट और चोरी की वारदातों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed