{"_id":"640b0f09d2a70f0552027123","slug":"bulandshahr-man-strangled-to-death-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: छत पर सो रहे युवक की गला घोंटकर हत्या, सुबह छत पर पहुंचे परिजन तो नजारा देख चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: छत पर सो रहे युवक की गला घोंटकर हत्या, सुबह छत पर पहुंचे परिजन तो नजारा देख चौंके
Fri, 10 Mar 2023 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Mar 2023 04:35 PM IST
सार
अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने पड़ी हुई रस्सी से ही उसकी गला दबाकर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनारा निवासी ललित कुमार उर्फ पिंकू का 22 वर्षीय पुत्र यशराज उर्फ शिवम गुरुवार रात को अपने मकान की छत पर सोया था।
विज्ञापन
सुबह घरवालों के जाग जाने के बाद नीचे ना आने पर परिजनों ने उसे जाकर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके गले पर नीला निशान था। साथ ही पास में ही डेढ़ मीटर का रस्सी का टुकड़ा और शराब का खाली पव्वा और पानी की बोतल भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने पड़ी हुई रस्सी से ही उसकी गला दबाकर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन