फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr mahapanchayat jayant chaudhary says we are andolanjivi

बुलंंदशहर में हुई किसान महापंचायत, जयंत चौधरी ने की शिरकत, कहा- हम आंदोलनजीवी हैं तो हैं

Wed, 10 Feb 2021 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr mahapanchayat jayant chaudhary says we are andolanjivi
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में बुधवार को जयंत चौधरी की किसान पंचायत होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। यहां जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग रखी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि हम सब आंदोलनजीवी हैं। 200 से ज्यादा किसान इस दौरान शहीद हो गए। अगर हम आंदोलनजीवी हैं तो हैं। जो दूसरे का खून चूसते हैं उन्हें परजीवी कहते हैं। पीएम संसद में ठहाके लगा रहे हैं।
विज्ञापन


रालोद के उपाध्यक्ष ने कहा कि पगड़ी आपके पास है, पंचायत के पंच सामने बैठे हैं, अब फैसला आपको करना है। प्रधानमंत्री हों या कृषि मंत्री, संसद में बैठकर देश को गुमराह कर रहे हैं। वह बोले कि, प्रधानमंत्री ने आय सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी, लेकिन किसी किसान को एमएसपी तक नहीं मिलता। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ाकर मोदी जी टैगोर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed