फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr lockdown people want to Corona test to delivery boy

होम डिलीवरी करने वालों की कोरोना जांच मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr lockdown people want to Corona test to delivery boy
शिकारपुर। मालवीय नगर दिल्ली में पिज्जा की होम डिलीवरी करने वाले युवक को कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद लॉक डाउन में किराना, दूध, सब्जी और फलों की होम डिलीवरी करने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराने की मांग उठने लगी है। शिकारपुर निवासी नगरपालिका के सभासद डा.विनोद कुमार शर्मा, उद्योग व्यापार मण्डल के वीरेन्द्र गर्ग, पुस्तक व्यापारी कमल कुमार अग्रवाल, अनूप शर्मा का कहना है कि दिल्ली में पिज्जा की होम डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने 72 घरों में होम डिलीवरी की थी। अब 72 परिवारों के सभी लोग कोरेनटाइन में रखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लॉक डाउन में सब्जी, फल और किराना के लिये अधिकृत किया गया है। क्या वह कोरोना से मुक्त है। क्या उनका कोराना वायरस टेस्ट किया गया है। यदि नहीं तो दिल्ली की तरह कोरोना पोजिटिव पाये जाने पर वह महामारी फैला सकता है। इसलिये होमडिलीवरी करने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाले अधिकृत किये गये लोगों के लिये सरकार की ओर से एक गाइडलाइन जारी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed