फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr Kanpur scandal: An injured soldier expressed happiness over the arrest of Vikas Dubey

कानपुर कांडः विकास दुबे की गिरफ्तारी पर घायल सिपाही ने जताई खुशी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Kanpur scandal: An injured soldier expressed happiness over the arrest of Vikas Dubey
डिबाई। कानपुर में पुलिस पर साथियों संग मिलकर हमला करने वाले कुख्यात आरोपी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर डिबाई निवासी घायल सिपाही अजय कुमार कश्यप ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद हुए जवानों को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब आरोपी से पूछताछ में कई राजों से पर्दा उठेगा। गौरतलब है कि डिबाई के पटे के मौहल्ला निवासी अशोक कुमार कश्यप के पुत्र अजय कुमार कश्यप की 14 मई 2019 को यूपी पुलिस में भर्ती होने तथा ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति कानपुर के थाना बिठूर में हुई थी। वह इस समय थाने में एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के हमराह है। अजय ने बताया कि गांव बिकरू बीते दिनों दबिश के दौरान उनके साथ चौकी इंचार्ज अनुप कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र, बबलू, राहुल थे जो सभी शहीद हो गये। इसके अलावा अन्य साथी कांस्टेबल राहुल, अजय सेंगर व अजय कुमार एसआई घायल हुये है। अजय ने कुख्यात आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से उस क्षेत्र के लोगों में अब भय का माहौल कम होगा। साथ ही उसके पूरे गैंग का सफाया भी लगभग हो चुका है। जिससे लोग अब शांति में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ में और भी कई नाम सामने आ सकते हैं। जिससे उन सभी को भी कानूनी रूप से सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed