फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: High speed uncontrolled car crushes bike rider, death

बुलंदशहर: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: High speed uncontrolled car crushes bike rider, death
- देहात कोतवाली क्षेत्र में गत 25 जुलाई की देर शाम हुआ था हादसा  - पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मचा कोहराम बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के थाना खैर क्षेत्र के गांव बड़का निवासी लालाराम पुत्र रूप राम शनिवार को बाइक लेकर घर से निकला था। बताया गया कि वह बाइक से बुलंदशहर की ओर से वापस खुर्जा की ओर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 91 पर ठंडी प्याऊ चौकी के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर भाग निकला। जबकि लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। लेकिन, शनिवार देर रात उपचार के दौरान लालाराम की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed