फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr criminals entered house as police then done loot and firing

बुलदंशहर: पुलिसवाला बन घर में घुसे बदमाश, लूट और फायरिंग

Wed, 25 Jan 2023 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Jan 2023 01:56 PM IST
सार

बताया गया कि छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाश अपने को पुलिस वाला बताते हुए कपड़ा व्यापारी के हाथ बांधने लगे जिस पर व्यापारी ने शोर करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Bulandshahr criminals entered house as police then done loot and firing
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नरौरा के रामघाट थाना इलाके के कस्बा जरगवां में कपड़ा व्यापारी मेनपाल सिंह राजपूत के घर में बीती रात करीब 1:30 बजे छत के रास्ते से घुसे बदमाशों ने व्यापारी को बांध कर व्यापारी की पत्नी को रॉड मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब मोहल्ले वाले जागे तो भागते समय बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग भी की।

विज्ञापन


बताया गया कि छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाश अपने को पुलिस वाला बताते हुए कपड़ा व्यापारी के हाथ बांधने लगे जिस पर व्यापारी ने शोर करना शुरू कर दिया। शोर होने पर व्यापारी की पत्नी के हाथ में लोहे की रॉड मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन


बदमाश दुकान की नकदी, कपड़े ले जाते समय ग्रामीणों के आने पर अपने को घिरा देख हवाई फायर करते हुए फरार हो गए l बदमाशों से तीन राउंड फायरिंग की। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाश जाते समय दुकान का गल्ला, जिसमें करीब छह हजार रुपये और करीब 15 हजार के नए कपड़े साथ ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच में पाया कि बदमाश खेत में खाली गल्ला फेंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed