फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar worms in food again in Kovid-19 hospital

कोविड-19 अस्पताल में फिर निकले खाने में कीड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar worms in food again in Kovid-19 hospital
बुलंदशहर। सरकार भले ही कोविड-19 अस्पताल पर हर दिन लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा कर रही है, मगर जनपद के कोविड-19 अस्पताल से लगातार अस्पताल की बदइंतजामी की वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बुधवार को चिट्टा स्थित अस्पताल में खाने में कीड़े निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जनपद के कोविड-१९ अस्पताल से लगातार अनियमितता बरतने का मामला सामने आ रहा हैं। जिसकी समय-समय पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बुधवार को चिट्टा स्थित कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती मरीज द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई वीडियो के साथ लिखा है कि संक्रमित मरीजों को घटिया क्वालिटी का खाना दिया जा रहा हैं। मरीजों का कहना है कि भर्ती मरीजों के लिए पौष्टिक आहार के नाम पर घटिया क्वालिटी का खाना दिया जा रहा हैं। मंगलवार शाम को वितरित किए गए खाने में कीड़ा निकला, तो बुधवार सुबह के नाश्ते में भी एक कीड़ा रेंगता हुआ नजर आया। जिसके बाद मरीजों को भूखा भी रहना पड़ा। बताया कि कई बार खाना वितरण करने वाले को मामले से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन खाना वितरण करने वाला सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। खाने में कीड़ा निकलना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीएमओ ने ठेकेदार को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर जांच कराई जा रही हैं। खाने की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाई कर्मियों को भी अस्पताल की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed